{"_id":"67c5f9f0b9114eea000c1f97","slug":"soms-question-to-dada-where-is-mummy-find-her-and-bring-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130761-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दादा से सोम का सवाल... कहां हैं मम्मी, खोजकर लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दादा से सोम का सवाल... कहां हैं मम्मी, खोजकर लाओ
Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में अपने दादा की गोद में बैठा मृतका का बच्चा । संवाद
- आठ साल के बेटे को परिजन बंधा रहे ढाढ़स
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मालती की मौत के 48 घंटे बाद उसके घर में सन्नाटा पसरा रहा। आजादपुरा मोहल्ले का माहौल गमगीन रहा। आठ साल का बेटा सोम अपने पिता नवीन और दादा जमना प्रसाद से पूछ रहा है.. मम्मी कहां हैं, खोजकर लाओ। इस सवाल का जवाब दोनों के पास नहीं है। जब कोई जवाब नहीं मिलता तो वह घर के कमरों में खोजता है। लेकिन जब मम्मी कहीं दिखाई नहीं देती तो रोने लगता है।
रविवार रात को सोम को अपनी मम्मी मालती की फिर से याद आई तो वह उनके पास जाने की जिद करने लगा। पिता नवीन और दादा जमना प्रसाद किसी प्रकार दिलासा देकर चुप कराया और सुला दिया। सोमवार की सुबह से सोम फिर से अपनी मम्मी के पास जाने की जिद पर अड़ गया और रोने लगा। घर में मौजूद अन्य लोग उसे गोदी में उठाकर बाहर दुकान पर ले गए और टॉफी-बिस्कुट दिलाया। कुछ देर बाद वह फिर से मम्मी को बुलाने और उसके पास जाने की जिद करने लगा।
पति के ख्वाब भी हुए चकनाचूर
जब मालती दूसरी बार गर्भवती हुई तो पति नवीन ने सुनहरे ख्वाब देखे। अब सबकुछ लुट जाने के बाद नवीन सदमे में है।