फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   soldier husband wife suicide

पति ने दो लाख लिए फिर भी परेशान किया तो रिश्तेदारों को बुलाके कराई थी पंचायत

Thu, 11 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
soldier husband wife suicide
तालबेहट/ ललितपुर। सैनिक की पत्नी की मौत दो दिन पहले सोमवार की शाम को फांसी पर लटकने की वजह से हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो मृतका के भाई रविंद्र ने तालबेहट पहुंचकर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर पति एवं उसके तीन परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। तहरीर में यह भी बताया कि शादी के बाद से उसकी बहन के साथ पति मारपीट करता था और मायके से पिता से पांच लाख रुपये लाने अन्यथा घर से निकलने की धमकी देता था। इस पर उसके रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत कराई थी।
विज्ञापन

नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी रविंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पायल की शादी हरियाणा के गुड़गांव, थाना पटौदी के तेलपुरी निवासी मनीष के साथ 12 मार्च 2018 को हुई थी। पति व परिजन सुनील उर्फ बबली, संतोष पत्नी नरेंद्र व प्रदीप शादी के बाद से ही पायल को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसकी बहन ने कई बार पिता को बताया था कि पति उसके साथ मारपीट करता है। पिता से पांच लाख रुपये लेकर नहीं आने पर घर से निकल जाने की धमकी देता था। पिता ने दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वह परेशान करने लगा। इस पर रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत कराई गई। पिता ने बहन की शादी में आई- 20 गाड़ी व सामान दिया था। जेवर भी दिए थे। मनीष ने शुरूआत में ही धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगा। बहन ने डर के मारे कुछ नहीं बताया था। यहां तक कि मनीष ने कई बार अपना हाथ काटकर बहन को डराया था। आठ मार्च की शाम को सात बजे आर्मी अफसरों ने फोन करके सूचना दी कि बहन की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज की मांग करने और दहेज की खातिर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed