{"_id":"591f4f9c4f1c1bd520f25652","slug":"sold-on-first-day-35-tube-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिकी 35 ट्यूबलाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बिकी 35 ट्यूबलाइट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
led bulb
- फोटो : demo
केंद्र व शासन की योजना के अंतर्गत बिजली की कम खपत के लिए सात वाट के एलईडी बल्बों का वितरण पहले से ही किया जा रहा है, लेकिन अब ट्यूबलाइट का वितरण भी शुरू कर दिया है। पहले दिन बिजली विभाग में 35 विद्युत ट्यूूबलाइट का वितरण किया है। जबकि इसी सप्ताह में पंखे का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बिजली विभाग में कम खपत वाले एअर कंडीशन उपकरण यानी एसी भी बेचने की योजना है, जो शीघ्र शुरू किया जाएगा।
केंद्र शासन और राज्य शासन की योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नगर के बिजली घरों में बिजली खपत कम करने के उद्देश्य से कम विद्युत खपत वाले एलईडी बल्ब बाजार रेट से कम मूल्य में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पूर्व में जहां बिजली विभाग खुद सात वाट के एलईडी बल्ब 75 रुपये में बेच रहा था, वहीं अब प्राइवेट ठेकेदारों के माध्यम से नौ वाट के एलईडी बल्ब मात्र 60 रुपये में बेचे जा रहे हैं। अब तक एक हजार एलईडी बल्बों का वितरण विभाग के माध्यम से उपभोक्ताओं को किया जा चुुका है। एक बिजली के बिल के भुगतान की रसीद दिखाने पर 10 एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। वहीं, अब बिजली विभाग के नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय में एलईडी बल्वों के साथ विभाग द्वारा 20 वाट की एलईडी बल्ब मय पट्टी सैट के मात्र 230 रुपये में वितरण करना शुरू कर दिया है। पहले दिन शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा 35 ट्यूबलाइट का वितरण किया गया। हालांकि एक बिल रसीद के भुुगतान पर फिलहाल दो ट्यूबलाइट ही उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार तक विभाग द्वारा कम बिजली खपत वाले एलईडी पंखे का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, विभाग द्वारा शीघ्र ही एअर कंडीशन बेचने की योजना भी है, जो इसी माह से शुरू हो सकती है। बताया गया है कि यह कम बिजली खपत वाला एसी इंवर्टर से भी चलाया जा सकेगा। जिसका रेट भी बाजार से काफी कम होगा।
उप खंडीय कार्यालय नझाई बाजार में नौ वाट के एलईडी बल्ब और 20 वाट की ट्यूबलाइट का वितरण शुरू हो चुका है। पंखे व एसी भी शीघ्र ही विद्युत कार्यालय से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी प्रथम।