फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Solar plant out of order for a week, water crisis deepens

Lalitpur News: एक हफ्ते से सोलर प्लांट खराब, पानी का संकट गहराया

Sat, 16 Mar 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Solar plant out of order for a week, water crisis deepens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत धौर्रा में पेयजल परियोजना से आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो गर्मियों में पानी की किल्लत भीषण होगी। यहां वर्तमान में अधिकांश हैंडपंप कम मात्रा में पानी दे रहे हैं। कुछ हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक सोलर प्लांट भी सप्ताह भर से खराब पड़ा है। ऐसे में पानी की समस्या गहरा गई है।
ग्राम धौर्रा में पूर्व में पिपरा वांसा जल परियोजना से आपूर्ति होती थी। शुरुआत में पर्याप्त मात्रा में पानी मिला, लेकिन धीरे-धीरे आपूर्ति कम होती गई। अब बीते वर्षों से पूरी तरह से ठप हो गई है। ऐसे में 48 हैंडपंप व दो सोलर पंप का सहारा है। अब जल स्तर गिरने से सभी हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर प्लांट भी एक हफ्ते से खराब पड़ा है। कई लोग काफी दूरी से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगाें ने नमामि गंगे परियोजना को चालू कराने की मांग की। कहा कि अप्रैल के पहले पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

---
गांव में दो सोलर प्लांट से आपूर्ति होती है, इसमें एक खराब हो गई है। इसको जल्द ठीक कराया जाए। - रामू
---

गांव में पानी की समस्या दिनों-दिन गहराती जा रही है। नमामि गंगे से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। - अभिषक
---
गर्मियों में जलस्तर कम होने से पानी का संकट हो जाता है। नमामि गंगे परियोजना शुरू होने से पानी की सुविधा हो जाएगी।- धीरज यादव, प्रधान धौर्रा
---
नमामि गंगे जल परियोजना से दो सप्ताह में धौर्रा के आसपास के लगभग 15 गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके लिए निर्माण तेजी से किया जा रहा है।-अरुण कुमार बौद्ध, सहायक अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सोलर प्लांट की मशीन को दुरुस्त करवाया जा रहा है। पानी का संकट न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत धौर्रा में अस्थाई व्यवस्था की जाएगी।- नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed