{"_id":"58efd3734f1c1b9c36cf921f","slug":"socialist-scheme-being-torn-from-booklets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तिकाओं से फाड़ी जा रही समाजवादी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तिकाओं से फाड़ी जा रही समाजवादी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
samajwadi scheem
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन पर रोक और जांच की घोषणा के बाद से समाज कल्याण विभाग में भी खलबली मची हुई है। इसके चलते विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की पुस्तिका में छपे समाजवादी पेंशन योजना का फाड़ा जा रहा है।
प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार द्वारा रोजाना नई-नई घोषणाएं करके जहां आम लोगों को चौंकाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, पिछली सरकार द्वारा लागू की गई कई योजनाएं योगी सरकार की टेढ़ी नजर से बचती नहीं दिख रही हैं। कई योजनाओं की जांच शुरू करने की घोषणाएं की गई है। इसी के तहत गत दिनों वर्तमान योगी सरकार ने पिछली सरकार द्वारा लागू की गई समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगाते हुए जांच कराने की घोषणा की है। इस घोषणा का असर जिला के समाज कल्याण विभाग पर खासा देखने को मिल रहा है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर उक्त घोषणा के चलते विभाग द्वारा जारी योजनाओं की पुस्तिका में से समाजवादी पेंशन योजना की जानकारी लिखा पन्ना फाड़ा जा रहा है। गत दिवस सैकड़ों पुस्तिकाओं में से उक्त योजना का पन्ना फाड़ा गया है। इससे उक्त योजना के पीछे लिखी हत्या या मृत्यु के मामले में परिवार के न कमाने वाले सदस्य और परिवार के कमाने वाले सदस्य को दी जाने वाली राहत योजना भी फाड़ी गई है। योगी सरकार का विभाग पर इतना गहरा असर पड़ा है कि विभाग ने योजना को पुस्तिका से छिपाने के लिए कोई अन्य साधन प्रयोग न कर सीधे फाड़ना ही उचित समझा। विभागीय सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आदेश तो नहीं आए हैं, लेकिन फिर भी विभाग द्वारा योगी सरकार की घोषणा होते हुए उक्त निर्णय लेकर योजना को छिपाने के लिए फाड़ना अधिक उचित समझा।
उक्त योजना के तहत जनपद के लिए शुरुआत में 79 हजार 166 समाजवादी पेंशन का लक्ष्य मिला था, जिसके तहत पहली किश्त केे लिए 79 हजार 166 चयनित लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। इसके बाद दूसरी किश्त के लिए 1,135 लाभार्थी अपात्र होने के चलते योजना से बाहर हो गए और 78 हजार 31 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इसके बाद तीसरी किश्त की सूची जारी होने पर 170 व्यक्ति फिर अपात्र घोषित हो गए। जिसके चलतेक अब तीसरी किश्त में 77,861 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। इसके बाद चौथी किश्त के लिए फिर से तीसरी किश्त के सापेक्ष 109 व्यक्ति अपात्र हो गए, जिसके चलते चौथी किश्त के लिए विभाग द्वारा 77 हजार 752 लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया। हालांकि विभाग द्वारा चौथी किश्त अभी बांटी नहीं गई है। इस प्रकार तीन किश्तों में उक्त योजना के तहत जारी सूची के अनुसार लाभार्थियों को 1500-1500 रुपये की तीन किश्तों में योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन प्रदेश सरकार की योजना में शामिल नहीं है, इसलिए उक्त योजना का प्रचार सामग्री से हटाया गया है, बाकी अन्य योजना यथावत प्रचार सामग्री में दर्शायी गई हैं।
-चंद्रचूड़ दुबे, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी।