फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   So far nine people have lost their lives due to the fall, will get relief amount

अब तक गाज गिरने से नौ लोग गवां चुके जान, मिलेगी राहत राशि

Tue, 05 Jul 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
So far nine people have lost their lives due to the fall, will get relief amount
ललितपुर। जनपद में गाज गिरने से अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 मवेशी ने दम तोड़ा और 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इनको आपदा राहत राशि वितरित होने लगी है। एडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि शासन ने दैवी आपदा के तहत 1.65 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। जिसे पांचों तहसीलों को आवंटित कर दिया गया है। अब तक 35.64 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष दैवी आपदा के शिकार हुए लोगों को राहत राशि वितरण करने के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये का बजट मिला था। अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने धनराशि को जनपद की सभी तहसीलों को आवंटित कर दिए थे। दैवी आपदा के पीड़ितों राहत धनराशि लेखपाल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जारी कर दी जाती है। जनपद के विभिन्न तहसीलों में दैवी आपदा बिजली से पीड़ितों को चार जून तक 35.64 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। राहत राशि पाने वालों में बिजली से मृत हुए नौ, 19 मवेशियों के स्वामी जिनकी मौत आकाशीय बिजली से हुई थी। इसके साथ 15 मकान स्वामियों को जिनके मकान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन सभी पीड़ितों को एडीएम के निर्देश पर राहत राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से अब तक हुई क्षति की संख्या
जनहानि - मवेशी - मकान
09 - 19 - 15
दैवी आपदा की मिलने वाली निर्धारित राहत राशि
दैवी आपदा से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए शासन ने धनराशि निर्धारित की हुई है। जिसमें दैवी आपदा से शिकार हुए व्यक्ति की मौत पर चार लाख रुपये, भैंस व गाय की मौत पर तीस-तीस हजार रुपये, पड़वा की मृत्यु पर सोलह हजार रुपये, बकरी की मौत पर तीन हजार रुपये व मकान क्षतिग्रस्त होने पर 3200 रुपये के हिसाब से राहत राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा दैवी आपदा के लिए एक करोड़ पैंसठ लाख रुपये का बजट मिला था। जिसे विभिन्न तहसीलों में बांट दिया गया है। अब तक जनपद में 35.64 लाख रुपये प्रभावित या पीड़ितों को बांटे जा चुके हैं।
गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed