फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   snake bite, lady died

सांप के काटने से महिला की मौत

Mon, 09 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
snake bite, lady died
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनगुवां में घर में लकड़ियां उठाने के दौरान सांप के डसने से एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनगुवां निवासी राधा (25) पत्नी बाबूलाल सहरिया रविवार की सुबह घर में ही थी और खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने को लकड़ियां उठाने लगी। इसी दौरान लकड़ियों के बीच बैठे एक काले सांप ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया और वह काफी देर तक उंगली को काफी देर तक दबाए रहा। महिला ने किसी प्रकार चीखते चिल्लाते हुए हाथ को जोर से झटक दिया, जिससे सांप उंगली से छूटकर घर में ही एक गड्ढे में जाकर छुप गया। उसके चीखने चिल्लाने पर अन्य परिजन वहां आ गए और देखा तो राधा की उंगली से खून टपक रहा था।

घरवालों ने पड़ोस में ही रहने वाले बंगाली चिकित्सक से उसका कुछ उपचार कराया। इसके बाद बंगाली चिकित्सक ने उसके घर में गड्ढे में छिपे काले सांप को बोरी के सहारे पकड़ लिया। उधर, दर्द होने पर परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए ग्राम देवरी दे गए, जहां कोई आराम नहीं मिलने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति बाबूलाल ने बताया कि उसकी दो वर्ष की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed