{"_id":"6abc1e9ae8e77a4fdf0ab673","slug":"smartphones-and-tablets-are-shaping-students-futures-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-164104-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्मार्टफोन और टैबलेट से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्मार्टफोन और टैबलेट से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य
Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस दौर में स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरण पढ़ाई में सहायक हैं। डिजिटल संसाधनों ने पारंपरिक शिक्षा में नई तकनीक जोड़ी है, जिससे विद्यार्थी घर से ही तैयारी कर सकते हैं। इतिहास के प्रवक्ता रामकुमार रिछारिया ने तकनीक के सही उपयोग से प्रतिभा निखरने की बात कही। अंग्रेजी प्राध्यापक अमित सोनी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना से मिले निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट का जिक्र किया। छात्रवृत्ति से आर्थिक बोझ कम हुआ और ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच आसान हुई। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिता में महक राजा प्रथम, श्रद्धा दुबे द्वितीय और सिद्धि चौरसिया तृतीय रहीं। करिश्मा कुशवाहा, सूरजभान, सैफी बानो और दरख्शां को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।