फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smart classes launched at primanry school chadrau

स्मार्ट क्लास से बच्चों के नामांकन में होगी वृद्घि

Thu, 14 Jan 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
smart classes launched at primanry school chadrau
बिरधा के कन्या प्राथमिक विद्यालय चढ़रउ में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करते खंड शिक्षा अधिकारी वि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय चढ़रउ में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इससे बच्चों के नामांकन और ठहराव में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। सहायक अध्यापक एवं शिक्षक संकुल सदस्य सुशील कुमार रावत ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के अधिगम में वृद्धि करने हेतु स्मार्ट क्लास नवाचारी प्रयास है। विशिष्ट अतिथि एसआरजी दीपा सिंधी ने कहा कि ऑडियो विजुअल टीचिंग मटीरियल से प्रदान किया हुआ ज्ञान स्थाई और रुचिकर होता है। इस कार्य से बच्चों के नामांकन और ठहराव में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। विनोद कुमार पटैरिया खंड शिक्षा अधिकारी, निवर्तमान ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने कहा कि जिले में ब्लॉक-बिरधा स्मार्ट टीवी कनेक्शन व डिजिटल पढ़ाई में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम में ब्लॉक -बिरधा के एआरपी जयकुमार तिवारी, प्रशांत राजपूत, संदीप नामदेव, अमित बबेले, शैलेश सोनी, अभिषेक, मनोहर, अजरा खान, सुशील रावत, देवकुवर, प्रीति राजे, दयाराम, जिला स्काउट मास्टर संदीप पाठक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन कल्याणपुरा शिक्षक संकुल आशीष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम आयोजक सुशील रावत एवं प्रधानाध्यापक इस्ताक मुहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed