फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smart class and scouting started

स्मार्ट क्लास व स्काउटिंग शुरू

Sun, 17 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
smart class and scouting started
जिजयावन में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते बीएसए रामप्रवेश - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिजयावन में स्मार्ट क्लास व स्काउटिंग का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा जमील अहमद एवं जिला स्काउट मास्टर संदीप पाठक रहे। प्रधानाध्यापिका अभिलाषा चौधरी ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के अधिगम और छात्रांकन में वृद्धि करने के लिए स्मार्ट क्लास नवाचारी प्रयास है। जिला स्काउट मास्टर ने कहा कि स्काउट गाइड के बच्चे विद्यालय में सौंदर्यीकरण में मदद करते हैं। प्रकृति की देखभाल भी करते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड से बच्चों की प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित करना लक्ष्य है। स्काउट गाइड के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने विद्यालय में पौधारोपण किया। इस मौके पर मिड डे मील समन्वयक कपिल दुबे, शांति साध, जीवन ज्योति, नेहा, साजन, निवर्तमान ग्राम प्रधान आदि उपिस्थत रहे। संचालन अयोध्या प्रसाद साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed