फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sleep power cuts

बिजली कटौती ने नींद उड़ाई

Sun, 23 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sleep power cuts
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। बिरधा स्थित विद्युत सब स्टेशन के नाराहट फीडर से जुडे़ दर्जनों गांव के उपभोक्ता इन दिनों अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से समस्या के समाधान की मांग की है। 
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन बिरधा से निकले नाराहट फीडर से जुडे़ गांव, जिनमें डोंगराखुर्द, पटना, पारौल, बरौदिया, गुढ़ा, मडावरा, गुरयाना, बरेजा ,चांदौरा, अर्जुन खिरिया, सिंगरवारा, तरावली, खिरिया सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण उपभोक्ता इन दिनों अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। इससे लोगों की नींद हराम कर दी है। कूलर, पंखे, फ्रिज और टीवी शोपीस बनकर रह गए हैं। कूलर पंखे नहीं चल पाने से एक ओर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ मच्छरों का आतंक भी झेलना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की वजह से आटा-चक्की भी नहीं चल पा रही हैं। बीते गुरुवार की शाम से क्षेत्र की बिजली गुल है, लगभग तीन दिनों में 13 घंटे से भी कम आपूर्ति मिल पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


चेक कराएंगे लाइन
विद्युत सब स्टेशन विरधा से नाराहट फीडर को आपूर्ति बराबर की जा रही है। लाइनमैन को भेजकर लाइन चक करवा कर आपूर्ति अवरुद्ध होने और लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुशवाहा, जेई विद्युत सब स्टेशन, विरधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed