{"_id":"6828d7eabbfb9df0d20411e6","slug":"six-students-in-rmb-and-17-students-in-nehru-college-left-the-semester-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-135325-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आरएमबी में छह और नेहरू महाविद्यालय में 17 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आरएमबी में छह और नेहरू महाविद्यालय में 17 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सेमेस्टर परीक्षा
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में तीन पालियों में 212 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नेहरू महाविद्यालय में तीन पालियों में 1277 परीक्षाथी उपस्थित रहे और 17 ने परीक्षा छोड़ दी।
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में सुबह की पाली में बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी छठवां सेमेस्टर में 50 के सापेक्ष 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में एलएलबी छठवां सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर में छात्रांकन 133 में 128 छात्र-छात्राएं ने परीक्षा दी और पांच अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीएससी छठवां सेमेस्टर में 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य केशव देव सिंह, प्रो. रीतेश खरे, प्रो. देवेंद्र कुमार साहू, नजम उलरफी, डॉ. अर्चना सिरौठिया आदि मौजूद रहे।
इधर, नेहरू महाविद्यालय सुबह की पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र, एमए चतुर्थ सेमेस्टर अंग्रेजी, उर्दू, राजनीति विज्ञान, हिंदी, बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर एवं बीबीए द्वितीय सेमेस्टर में 683 में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 12 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एलएलबी छठवां, बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर में 58 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
तृतीय पाली में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, एमए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी, बीए तृतीय वर्ष इतिहास की परीक्षा हुई। इसमें 553 के सापेक्ष 548 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और 5 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, प्रो. आशा साहू, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, डाॅ. शैलेंद्र सिंह चैहान, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, धीरेंद्र तिवारी, फहीम बख्श, अंकित चौबे आदि स्टाफ मौजूद रहा।