फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six more patients became victims of dengue, number reached 58

Lalitpur News: छह और मरीज हुए डेंगू के शिकार, संख्या 58 पर पहुंची

Tue, 17 Oct 2023 09:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Six more patients became victims of dengue, number reached 58
- इनमें पांच मरीज शहर के व एक मरीज कस्बा मड़ावरा का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में छह नए मरीज मिलने से अब मरीजों की संख्या 58 हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मरीज शहर के हैं, सिर्फ एक मरीज कस्बा मड़ावरा का बताया जा रहा है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, स्वास्थ्य महकमे व नगर पालिका की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

मंगलवार को एक साथ डेंगू के छह मरीजों की जांच में पुष्टि हुई है। यह पुष्टि जिला मेडिकल कॉलेज की जांच में पाई गई है। इसमें शहर के पांच मरीज हैं, जिसमें सभी युवा व बच्चे शामिल हैं। इन मरीजों में मोहल्ला बड़ापुरा की 13 वर्षीय बच्चा, आजादपुरा की 25 वर्षीय बच्ची, चिरोलपुरा की 14 वर्षीय बच्ची, पुरानी तहसील के पास के 16 वर्षीय बालक व 18 वर्षीय बालिका शामिल है। इन मरीजों में छठवीं मरीज 19 वर्षीय किशोरी कस्बा मड़ावरा की शामिल है। दो माह में पहली बार एक दिन में छह मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि जिला मुख्यालय पर डेंगू की जांच होने से जो सरकारी आंकड़ों में स्थिति काबू में दिखाई दे रही थी, उसकी वास्तविक स्थिति क्या है। हालांकि सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अभी तक डेंगू से मरने का एक मामला प्रकाश में न आने के कारण स्वास्थ्य महकमा राहत की सांस ले रहा है। हालांकि एक मौत कस्बा पाली में हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उसकी मौत की पुष्टि डेंगू में करते हुए, अपने रिकार्ड का पाक साफ रखा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा साइट का छिड़काव करा दिया गया है। साथ ही परिजनों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed