फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six lakh 57 thousand voters will cast their votes in the municipal elections

Lalitpur News: निकाय चुनाव में वोट डालेंगे छह लाख 57 हजार मतदाता

Sat, 01 Apr 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six lakh 57 thousand voters will cast their votes in the municipal elections
झांसी। निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निगम समेत जिले के सभी 13 नगर निकायों की मतदाता सूची शनिवार को जारी कर दी गई। इस बार चुनाव में 6,57,759 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सर्वाधिक मतदाता नगर निगम में हैं।
विज्ञापन

जिले में नगर निगम समेत पांच नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। इनमें बरुआसागर, चिरगांव, समथर, मऊरानीपुर व गुरसराय नगर पालिका एवं बड़ागांव, मोंठ, कटेरा, रानीपुर, एरच, गरौठा व टोड़ीफतेहपुर नगर पंचायतें शामिल हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां तेजी जारी हैं। मार्च में चलाए गए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इसमें पहले के मुकाबले 279 मतदाता बढ़े हैं। सभी 13 नगर निकायों में 6.57,759 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। इसमें 3,44,705 पुरुष व 3,13,054 महिला मतदाता हैं। मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 4,57,997 नगर निगम में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता 6,439 नगर पंचायत कटेरा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने मतदाता...
निकाय पुरुष महिला कुल मतदाता
नगर निगम 240507 217490 457997
नगर पालिका बरुआसागर 11180 10744 21924
नगर पालिका चिरगांव 7314 6710 14024
नगर पालिका समथर 10096 9166 19262
नगर पालिका मऊरानीपुर 27809 25935 53744
नगर पालिका गुरसराय 11963 10887 22850
नगर पंचायत बड़ागांव 4096 3731 7827
नगर पंचायत मोंठ 5910 5266 11176
नगर पंचायत कटेरा 3424 3015 6439
नगर पंचायत रानीपुर 8358 7605 15963
नगर पंचायत एरच 4193 3758 7951
नगर पंचायत गरौठा 4807 4319 9126
नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर 5048 4428 9476
योग 344705 313054 657759

262 वार्डों में हैं 632 मतदेय स्थल
झांसी। जनपद के 13 नगर निकायों में 262 वार्ड हैं। जिसमें 632 मतदेय स्थल हैं। वहीं, सर्वाधिक 60 वार्ड नगर निगम में हैं। यहां 111 मतदान केंद्रों के 373 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा बड़गांव में 10, बरुआसागर, चिरगांव व समथर में 25-25, मोंठ में 17, मऊरानीपुर में 66, कटेरा में 10, रानीपुर में 24, गुरसराय में 25, एरच में 10 एवं गरौठा व टोड़ी फतेहपुर में 11-11 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed