{"_id":"64f8d4b55f0e602c46008f86","slug":"six-cows-suffering-from-lumpy-virus-were-found-in-mehrauni-and-saujana-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-3293-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महरौनी व सौजना में लंपी वायरस से ग्रस्त छह गाय मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महरौनी व सौजना में लंपी वायरस से ग्रस्त छह गाय मिलीं
Thu, 07 Sep 2023 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
विभाग ने पशुओं के बाड़े में कराया दवा का छिड़काव
पंफ्लेट वितरण भी कराया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/सौजना/जाखलौन। पालतू गायों में लंपी वायरस मिलने से पशु चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। महरौनी व सौजना क्षेत्र में इस वायरस से पीड़ित छह गाय देखी गई हैं। विभाग ने जनपद मुख्यालय पर लंपी वायरस इलाज व सूचना के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। साथ ही संक्रमित क्षेत्रों में दवा छिड़काव किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारीयों, पैरावेट, पशु मैत्री की 18 टीम बनाई गई हैं, ये टीमें ग्रामों में इस बीमारी के सर्विलांस का कार्य कर रही हैं। इस बीमारी में पशुओं के शरीर पर गांठे बन जाती हैं जो कभी कभी घाव का रूप ले लेती हैं। इस बीमारी से बचाव हेतु जनपद की बॉर्डर सीमा पर टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बुधवार को पशु चिकित्सालय सदर पर पशुपालन विभाग के समस्त स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पशुपालकों को जागृत करने के साथ-साथ ग्रामों में सघन सर्विलांस के निर्देश दिए गए, पंफ्लेट वितरण भी कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि 1962 डायल करने पर इमरजेंसी सेवा पशुपालकों को उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
उधर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत की बैठक में इस बीमारी की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
कंट्रोल रूम बना, दिए गए नंबर पर दें सूचना
लंपी रोग से ग्रस्त पशुओं को देखते हुए जनपद स्तर पर राजकीय पशु चिकित्सालय सदर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉक्टर विजय यादव हैं, इनका मोबाइल नंबर 9760822075 विभाग ने सार्वजनिक किया है l यदि किसी भी क्षेत्र में लंपी बीमारी के संक्रमित पशु दिखाई दें, तो इस नंबर पर तत्काल सूचना दी जाए।