फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six booked for murder of Raju Jain

Lalitpur News: राजू जैन की हत्या के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six booked for murder of Raju Jain
न्याय की मांग लेकर दर-दर भटक रहे थे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में दो माह पहले फंदे पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम सौंरई निवासी राजू जैन का शव 13 अप्रैल को गांव की ही सहरिया बस्ती में स्थित उसके मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला था। संदेहास्पद हालात में क्षत-विक्षत शव मिलने पर मृतक के परिजनों द्वारा मामले को साजिशन हत्या बताया गया और नामजदों पर मुकदमा लिखने की मांग की जाती रही।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बीते माह 03 मई को मड़ावरा पहुंचे मंडलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपकर गांव के ही नामजद ग्रामीणों पर उसके पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर शव पर चोट एवं परिस्थितियों को फील्ड यूनिट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठीक से नहीं दर्शाया गया था। यह भी आरोप है कि उसके गांव के नामजद आरोपी राजू जैन से रंजिश रखते थे जो बीते 11 अप्रैल को उसके घर आए और धमकी देकर गए। इसके बाद मौका पाकर उसकी नृशंस हत्या का दी। मृतक की पत्नी अनीता की तहरीर पर अनीत मिश्रा, ब्रजेश, सोनू मिश्रा, दीपक मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, भजन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed