फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sit formed for death of woman

प्रसूता की मौत के मामले में गठित की जाए एसआईटी

Wed, 18 Sep 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sit formed for death of woman
प्रसूता की मौत के मामले में गठित की जाए एसआईटी
विज्ञापन

ललितपुर। पिछले दिनों जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूता की हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर एसआईटी गठित करने व स्थाई सीएमएस की तैनाती की मांग की।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिला महिला चिकित्सालय करीब बारह सालों से प्रभारी सीएमएस के सहारे संचालित हो रहा है। यहां तैनात कुछ चिकित्सक विभागीय जुगलबंदी कर रहे हैं। आए दिन आपरेशन के नाम पर गर्भवती महिलाओं को परेशान किए जाने की शिकायत होती हैं। जब महिलाएं व उनके परिजन चिकित्सकों की मांग पूरी नहीं कर पाते हैं तो उन्हें झांसी रेफर कर दिया जाता है। आठ सितंबर को मोहल्ला पिसनारी निवासी प्रताप लोधी ने अपनी दिव्यांग पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया। उससे प्रसव की एवज में आठ हजार रुपये लिए गए। आपरेशन के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन जांच प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए प्रभारी सीएमएस को हटाते हुए एसआईटी गठित की जाए, ताकि जांच सही दिशा में हो सके। ज्ञापन पर इस्लाम राईन, रामनरेश दुबे, पार्षद मुकेश रजक, संजीव हुंडैत, कुलदीप पाठक, प्रेम नामदेव के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed