फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sir, Rich man become poor in list

साब, पइसा बारे बने फिर रए गरीब

Sun, 12 Jun 2016 01:05 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 12 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sir, Rich man become poor in list
साब, पइसा बारे बने फिर रए गरीब - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो पात्र नहीं है। सूची के सत्यापन को दैलवारा में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे से कहा कि ‘साब, राशन बारो खूबई गड़बड़ कर रओ, पैसा बारे गरीब बने फिर रए, हमें कछू नई मिल रओ।’
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में प्रस्तुत अंत्योदय कार्डधारकों की सूची में 100 तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की सूची में 761 नाम दर्ज पाए गए। पात्रता सूची के सत्यापन के बाद 12 नाम ऐसे मिले, जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में उन सभी के नाम सूची से अलग करने की कार्रवाई की जाएगी। खुली बैठक के दौरान कई लोगों द्वारा राशन कार्ड नहीं मिलने तथा पात्रता सूची में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत की। जब कोटेदार से पूछताछ की गई तो बताया कि ग्रामवासियों के आवेदन पत्र जिला पूर्ति कार्यालय में जमा हैं, किंतु वेबसाइट बंद होेने के कारण आवेदन पत्रों की फीडिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचमपुर में हुई खुली बैठक में भी अंत्योदय कार्डधारकों तथा पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। कई लोगों के नाम अंत्योदय कार्ड धारक और पात्र गृहस्थी की सूची में दर्ज थे। इस पर उन्हें किसी एक पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश कोटेदार को दिए गए। ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत कर बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी अधिक मूल्य पर बेची जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बानौली में खुली बैठक में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 18 तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या 133 पाई गई। सूची को पढ़कर सुनाया गया। कुल 76 लोगों के नाम पात्र गृहस्थी हेतु चयनित किए गए है।


ग्रामीण करते रहे इंतजार, नहीं आए अफसर
बंगरिया (ललितपुर)। गांव में राशन कार्ड की पात्रता सूची के सत्यापन के लिए शनिवार को आयोजित खुली बैठक में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम बंगरिया में खुली बैठक का आयोजन प्राथमिक पाठशाला में होना था। शनिवार को सुबह से ही ग्रामीण स्कूल के बाहर एकत्र हो गए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद जब अफसर नहीं पहुंचे तो उन्होंने बीडीओ से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक तिहाई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिससे उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही राहत सामग्री नहीं मिल पा रही है। उन्होंने तीस जून तक राशनकार्ड नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर रूप सिंह, दीप सिंह घोष, मुलायम सिंह, रजपाल, दिनेश, करतार यादव, इमरत, गब्दु, नारायन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed