{"_id":"69308a009848b4f607080140","slug":"sir-83-percent-work-completed-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-147259-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : जनपद में 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : जनपद में 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण
विज्ञापन
अभी तक 7.96 लाख मतदाताओं ने जमा किए गणना फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में एसआईआर (प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य) तेजी से चल रहा है। 83 प्रतिशत कार्य बुधवार दोपहर तक पूर्ण हो चुका है। जिले में करीब 400 से अधिक बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है।
एसआईआर कार्य के लिए भले की आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी हो लेकिन जिला प्रशासन ने चार दिसंबर को अंतिम तिथि मानते हुए तेजी से कार्य रहा है। बीएलओ को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। जिले में अभी तक करीब 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 9.58 लाख मतदाताओं में से करीब 7.96 लाख मतदाताओं के फार्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है।
वर्तमान में विधानसभा ललितपुर में 77.47 प्रतिशत और महरौनी में 89.11 प्रतिशत कार्य हो चुका है। पांच तहसीलों में सिर्फ पाली तहसील में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के शहरी इलाकों में ई-रिक्शा के माध्यम से घोषणा करा रहा है। शहरी क्षेत्र में बीएलओ की सहायता के लिए नगरपालिका कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में पंचायत सहायक, अध्यापक, सचिव और सफाईकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
सदर तहसील में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार व सीडीपीओ खूशबू यादव ने किया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एसआईआर का कार्य बृहस्पतिवार तक शत-प्रतिशत कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले चरण की तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएंगी।