फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Silver reached 2.90 lakh, customers decreased by 75 percent

Lalitpur News: चांदी 2.90 लाख पर पहुंची, 75 फीसदी तक घट गए ग्राहक

Sat, 17 Jan 2026 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Silver reached 2.90 lakh, customers decreased by 75 percent
ललितपुर। चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं। लोग अब जेवरात भी खरीदने से कतराने लगे हैं। यहां तक कि ठोस चांदी के खरीदार भी कम होने लगे हैं। ऐसे में सराफा बाजार में 60 से 75 फीसदी तक ग्राहक घट गए हैं। हालांकि, सराफा व्यापारियों को सहालग सीजन से खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोने और चांदी के रेट एक महीने में काफी बढ़ गए हैं। चांदी के रेट एक महीने में ही एक लाख रुपये तक बढ़ गए हैं। जबकि सोने के दाम भी एक महीने में लगभग 13 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं। वर्तमान में चांदी के रेट दो लाख 90 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। सोने के दाम भी एक लाख 45 हजार 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों का मानना है कि अब सोने और चांदी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पहले महीनों में एक या दो हजार तक रेट बढ़ते थे लेकिन अब स्थिति यह है कि सोना और चांदी रेट पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं। एक बार दाम बढ़ गया तो अगले दिन उससे आगे ही दाम बढ़ेंगे। वहीं, सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों व बड़े-बड़े शोरूम पर गिने चुने लोग ही पहुंच रहे हैं। बहुत से ग्राहक तो बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही पुराने आभूषण के बदले नए आभूषण बनवा रहे हैं यानि एक्सचेंज कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed