{"_id":"69235e6b9fd0613d860a1a02","slug":"sign-boards-for-public-toilets-will-be-installed-in-villages-along-the-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-146680-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे के किनारे गांवों में लगेंगे सार्वजनिक शौचालयों के साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे के किनारे गांवों में लगेंगे सार्वजनिक शौचालयों के साइन बोर्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गांवों में सार्वजनिक शौचालयों के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें सड़क दूरी प्रदर्शित होगी। इससे लंबी यात्रा कर रहे लोग आवश्यकता अनुसार शौचालयों का उपयोग कर सकेंगे। यहां पर सेनेटरी के सामान बेचने की व्यवस्था की जाएगी।
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से अब मिर्जापुर और सोनभद्र की तर्ज पर जिले के ग्रामीण इलाकों में निर्मित सार्वजनिक शौचालयों का संचालन किया जाएगा। इन दोनों ही जिलों में सार्वजनिक शौचालयों के साइन बोर्ड हाईवे के किनारे वाले गांवों में लगे हैं। शौचालयों और सेनेटरी सामान के स्टोर का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।
जिला पंचायत राज विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसमें सोनभद्र व मिर्जापुर से पूरी कार्ययोजना मंगाई जा रही है। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग से वार्ता कर समूह तैयार किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि सभी सड़क के किनारे की ग्राम पंचायतों में मुख्य मार्ग से शौचालय की दूरी के साइन बोर्ड लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायतों में यह कार्य प्रारंभ किया जाएगा।