फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shri Krishna-Rukmini marriage is a symbol of love and devotion - Ram Shastri

Lalitpur News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रेम और भक्ति का प्रतीक-राम शास्त्री

Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna-Rukmini marriage is a symbol of love and devotion - Ram Shastri
कथा का वर्णन करते कथा व्यास राम शास्त्री
ललितपुर। रावरपुरा स्थित मुरलीधर मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास राम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के पवित्र विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को हृदय से पति स्वीकार किया था।
विज्ञापन

उनकी भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें विदर्भ से द्वारका ले आए। कथा के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुंदर झांकी सजाई गई। विवाह प्रसंग आते ही कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत और भजनों का गायन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के जयकारे भी लगाए। भक्तों ने मनोभाव से भगवान की पांव पखराई की। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह को प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह विवाह भक्ति का भी एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। कथा व्यास ने यह भी बताया कि सच्ची श्रद्धा रखने वाले भक्त को भगवान का आशीर्वाद सदैव मिलता है।
विज्ञापन

कथा के प्रारंभ में यजमान अजय तिवारी नीलू, ऋचा तिवारी और वरुण यामिनी तिवारी ने पूजन किया। उन्होंने योगेश्वर भगवान कृष्ण और रुक्मिणी का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर संदीप तिवारी, रामेश्वर सडैया,निल शुक्ला,आनंद दीक्षित,विलास पटेरिया,राजीव बबेले सप्पू, संजय डिओड़िया,पार्षद सोनू पाठक,शोभना शुक्ला और शैलजा पटेरिया सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर भागवत जी की भावपूर्ण आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed