{"_id":"5fdbc1168ebc3e3e731c33fa","slug":"shree-ram-barat-lalitpur-news-jhs1837569111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमी पर निकलेगी भगवान राम की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमी पर निकलेगी भगवान राम की बारात
विज्ञापन
ram raja mandir orchha.jpg
- फोटो : ram raja mandir orchha.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्रीराम विवाह पंचमी पर 19 दिसंबर को शहर के तीन स्थानों से श्रीराम बारात निकाली जाएगी।
श्री शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक में शिव मंदिर से भगवान श्रीराम की बारात निकालने का निर्णय लिया गया। मयंक वैद्य ने बताया कि भगवान श्रीराम जानकी विवाह को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। शिव मंदिर स्टेशन से बारात 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। शिव मंदिर से चलकर बारात ललितेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। यहां वैदिक रीति के अनुसार भगवान का पूजन किया जाएगा एवं श्रीराम जानकी का विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस मौके पर अवध बिहारी उपाध्याय, जयनारायण शर्मा, कैलाश नारायण कटारे, कमलेश गोस्वामी, प्रियंक वैद्य, सुरेंद्र सिरौठिया, गोल्डी पुरोहित, संदीप नायक, विनोद दुबे, बाबूलाल तिवारी, प्रभुदयाल तिवारी, प्रवीण पांडे, नंदकिशोर कटारे, प्रकाश शर्मा, भानुप्रताप त्रिपाठी, कुंजबिहारी उपाध्याय, मगन सिरौठिया, संजीव उपाध्याय, अंकुश उपाध्याय, बृजेंद्र पाराशर, बृजभूषण कटारे, बृजनारायण मुखरैया, प्रशांत शुक्ला गोपुत्र सेना, संजू शर्मा, आयुष नामदेव आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार कंचन घाट धाम मंदिर खिरकापुरा में 19 दिसंबर को दोपहर एक बजे विवाहोत्सव मनाया जाएगा। सुबह दस बजे बढ़े बाबा मंदिर खिरकापुरा से बारात निकाली जाएगी। यह जानकारी महंत सूर्यप्रकाश दास ने दी है। वैदिक विद्वत परिषद के अध्यक्ष पवन तांत्रिक ने बताया कि 19 दिसंबर को श्रीराम बारात मोहल्ला तालाबपुरा स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह दस बजे निकाली जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम एवं हवन पूजन तुवन मंदिर में संपन्न होंगे। उन्होंने सभी से कोविड नियमों का पालन एवं मास्क लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है।