फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shree 1008 sidhya chakra vidhan

श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
shree 1008 sidhya chakra vidhan
jain mandir.jpg - फोटो : jain mandir.jpg
मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा के समीपवर्ती ग्राम कारीटोरन में स्थानीय जैन समाज के सौजन्य से सिद्ध भगवंतों की आराधना के पर्व सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य महेश शास्त्री के आचार्यत्व व मुनि यादवेंद्र सागर के मंगल सानिध्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचीन अतिशयकारी जैन मंदिरों के ग्राम कारीटोरन में स्थानीय व क्षेत्रीय जैन समाज के सहयोग से 21 मार्च से 28 मार्च तक श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य विधान कर्ता बनने का सौभाग्य पंडित उदय चंद शास्त्री सागर, पंडित ऋषभ नवनीत बड़ागांव, पंडित राकेश वैसा को मिला। संचालन राजेश जैन रामगढ़ा कर रहे हैं। रात में मनमोहक मंचीय कार्यक्रमों का निर्देशन संजय साजन टीकमगढ़ द्वारा किया जा रहा है। विधान के प्रतिदिन के कार्यक्रमों में नित्य नियम संगीतमय पूजन विधान व जिनेंद्र भगवान की शांतिधारा भक्तिभाव पूर्वक की जा रही है। क्षेत्र पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले वार्षिक मेले का भी आयोजन क्षेत्र कमेटी द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी डॉ. विजय जैन ने बताया कि कारीटोरन में नवनिर्मित अतिशययुक्त मुनि सुव्रतनाथ जिनालय के सौंदर्यीकरण एवं शिखर निर्माण का कार्य अंकुर कालोनी सागर निवासी जमना देवी पत्नी स्व. सवाई सिंघई बल्देव प्रसाद मातेश्वरी, डॉ. सवाई सिंघई हीराला, मधु जैन कारीटोरन वालों के सौजन्य में पूर्ण हो चुका है। इस भव्यातिभव्य शिखर का मुख्य कलशारोहण, ध्वजारोहण एवं 24 लघु कलशारोहण का कार्यक्रम 28 मार्च 2021 तक संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed