फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shout out to Lord Rama with reverence and enthusiasm

Lalitpur News: श्रद्धा और उमंग के साथ प्रभु राम के गूंजे जयकारे

Tue, 23 Jan 2024 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Shout out to Lord Rama with reverence and enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धा और उमंग के साथ सोमवार को प्रभु राम के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कहीं खिचड़ी का भोग तो कहीं पूड़ी और हलुआ वितरित किया गया।
मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए, जो दोपहर 12 बजे तक चले। इसके बाद अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चलाया गया। प्रमुख बाजारों में भी लाइव प्रसारण देखा गया। चौराहों व तिराहों पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की थी। प्रसाद भी वितरण कराया। सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। लोग अपने परिवार समेत मंदिरों में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। जगह-जगह डीजे पर बज रहे भजनों पर लोग झूमते नजर आए। शाम को मंदिरों पर दीपोत्सव किया गया।
विज्ञापन

---
सदर कांटा पर झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
सदर कांटा परिसर नगर का प्रमुख केंद्र रहा। यहां राम राजा व्यायाम मंदिर व दुर्गा वाहिनी रेजिमेंट ने भगवान श्री रामराजा का दरबार लगाया। भगवान के बाल स्वरूप को पालना में रखा। रामभक्त हनुमान समेत अन्य के स्वरूप को रखकर सजाया। श्रद्धालुओं ने स्वरूप के दर्शन किए। पालना में विराजमान भगवान को झूला झुलाया। कइयों ने सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन मंदिरों पर हुए धार्मिक आयोजन
तुवन मंदिर पर सुबह से सुंदरकांड पाठ किया गया। साथ ही लाइव प्रसारण दिखाकर प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने कीर्तन किए। कई भक्तों ने सत्यनारायण की कथा कराई। चंडी मंदिर पर सुबह से पूजन-अर्चन के बाद भजन मंडली ने भजन किए। दोपहर बाद सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। श्री लक्ष्मी मंदिर पर 21 जनवरी से चल रहे रामायण का समापन किया गया। सर्वेश्वर धाम पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। नदीपुरा स्थित राजाराजा मंदिर पर लाइव प्रसारण व प्रसाद वितरण किया गया। चौबयाना स्थित बड़ा रघुनाथ जी मंदिर व महावीरपुरा स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ किया गया। मदनमोहन धर्मशाला के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम किए गए। आजादपुरा स्थित रसाला मंदिर पर सुंदरकांड व आजादपुरा स्थित शीतला माता मंदिर पर रामधुन बजा। सराफा बाजार में सुंदरकांड पाठ व लाइव प्रसारण दिखाया कर प्रसाद वितरण किया गया।
सावरकर चौक पर भाजपा पदाधिकारियों ने लाइव प्रसारण देखा। यहां सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, धर्मेंद्र गोस्वामी, दीपक चौबे आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट परिसर में हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, अनूप ताम्रकार, रमेश झा, मीनाराजा, गनेशराम रजक, सुमेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
---
फोटो-24
जगह-जगह प्रसाद व खिचड़ी का वितरण
इलाइट चौराहा पर विहिप ने प्रसाद वितरण किया। नगर पालिका कार्यालय के सामने व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, सभासद आलोक जैन मयूर, अनंत तिवारी समेत अन्य ने प्रसाद वितरण किया। वहीं तलैयापुरा में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले ने पांडाल में भगवान राम का पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। सावरकर चौक पर भारत विकास परिषद की महिलाओं ने प्रसाद वितरित किया।

--------
महिला अस्पताल में पूजन कर किया प्रसाद वितरण
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल स्थित भगवान राम दरबार मंदिर में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने स्टॉफ के साथ मिलकर पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. आकृति यादव, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. मनीष माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed