{"_id":"6aa2f6d52a23575b8602b9b9","slug":"shortage-of-specialists-at-lalitpur-medical-college-to-be-resolved-pg-recognition-to-be-granted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162857-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में दूर होगी विशेषज्ञों की कमी, मिलेगी पीजी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में दूर होगी विशेषज्ञों की कमी, मिलेगी पीजी मान्यता
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी समेत अन्य विभागों में विशेषज्ञों की कमी जल्द ही दूर होगी। एनएमसी ने इमरजेंसी मेडिसिन विभाग को तीन सीटों की मान्यता मिल गई है। वहीं सर्जरी, आर्थो, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन समेत अन्य विभागों में पीजी मान्यता की तैयारियां चल रहीं हैं। जल्द ही टीम निरीक्षण कर मानकों की जांच करेगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इन विभागों में पीजी सीट पर मान्यता मिल जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ट्रामा सेंटर विभाग में जल्द ही मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधाएं मुहैया होंगी। पर्याप्त मात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उपचार देंगे। बीते दिनों एनएमसी की टीम ने इमरजेंसी के मानक व संसाधनों की जांच की थी। इसमें मानक अनुरूप भवन व अन्य संसाधन होने के चलते परास्नातक (पीजी) की सीटों के लिए मान्यता जारी कर दी है। तीन सीटों की मान्यता मिल जाएगी। इससे तीन वर्ष में मेडिकल कॉलेज में नौ विशेषज्ञ उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही प्रशिक्षु चिकित्सक आने से इमरजेंसी में नियमित रूप से चिकित्सक मुहैया रहेंगे।
सर्जरी व पैथोलॉजी विभाग का हो चुका निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज में सर्जरी व पैथोलॉजी विभाग को भी जल्द ही परास्नातक (पीजी) की सीटों की मान्यता मिलेगी। इसका निरीक्षण एनएमसी से कर लिया है। मान्यता मिलते ही सर्जरी विभाग में भी विशेषज्ञ (एमएस) तैयार किए जाएंगे। इससे सर्जरी विभाग में विशेषज्ञों का कोटा पूरा हो जाएगा। मरीजों को 24 घंटे विशेषज्ञों से उपचार मुहैया कराया जाएगा। वहीं पैथोलॉजी विभाग में भी पीजी का निरीक्षण किया गया है। यहां पर भी टीम ने सब कुछ मानक अनुरूप पाया था। अब जल्द ही मान्यता मिल जाएगी। इससे विभाग से विशेषज्ञ (एमडी) चिकित्सक तैयार किए जाएंगे। इससे बीमारियों पर शोध भी किया जाएगा। साथ ही जांच व सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
आर्थो विभाग की चल रहीं तैयारियां
मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटों को लेकर लगातार तैयारियां चल रहीं हैं। बीते दिनों सर्जरी व पैथोलॉजी का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद अब अस्थि रोग विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। नए भवन में सुविधाएं व संसाधन बढ़ाने की तैयारियां चल रहीं हैं। विभाग लगातार शिफ्टिंग व तैयारियों में जुटा है। जल्द ही टीम आकर मानक व संसाधन व आने वाले मरीजों के आंकड़ों का आकलन करेगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पीजी की सीटों की मान्यता मिल जाएगी। इससे मरीजों को महानगरों की ओर बढ़ मामलों में नहीं जाना होगा। विशेषज्ञ भी मुहैया होंगे, साथ ही तैयार भी किए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन में पीजी की मान्यता मिल गई है। शेष विभागों में लगातार तैयारियां चल रहीं हैं। जल्द ही शेष विभागों को भी पीजी की मान्यता मिलेगी।
डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज