फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shopping will be done at Panchayat level through JAM portal

Lalitpur News: जैम पोर्टल के माध्यम से पंचायत स्तर पर होगी खरीदारी

Fri, 04 Aug 2023 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shopping will be done at Panchayat level through JAM portal
ललितपुर। ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों में जैम पोर्टल में होने वाली खरीद के विषय में जानकारी दी गई। सीएससी राज्य प्रमुख अतुलित राय ने कहा कि डिजिटल इंडिया के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे वीएलई को और सशक्त बनाया जा रहा है। सरकार ने जैम पोर्टल पर प्रत्येक ग्राम पंचायत को रजिस्टर होना अनिवार्य कर दिया है। वीएलई पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत में जो भी खरीद होगी उसकी सप्लाई कर सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में सहभागिता करके निचले स्तर तक पहुंच बन चुकी है। गांव के मनरेगा मजदूर तक को बैंक नही जाना पड़ता है। उसे अपने गांव में ही मजदूरी का रुपया फिंगरप्रिंट के माध्यम से मिल जाता है। जिससे उसके समय की बचत होती है। इस अवसर पर अजय चौबे, गौरव खन्ना, मनमोहन यादव जुवैर अहमद, मोहम्मद अंसार, संजीव कुमार , अंकित अवस्थी , नरेश , आनंद गोस्वामी, अंकित जैन, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अजय साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed