{"_id":"5eceb9808ebc3e9046022c36","slug":"shopkeeping-by-half-closed-shutter-taldehate-news-jhs1676877155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बाहर से बंद और अंदर हो रही थी दुकानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर बाहर से बंद और अंदर हो रही थी दुकानदारी
विज्ञापन
कैप्सन - दुकानदार को चेतवानी देते एसडीएम मोहम्मद कमर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। वैश्विक बीमारी कोविड -19 के संक्रमण की चेन समाप्त करने के लिए प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों की एसडीएम मोहम्मद कमर ने जमकर खबर ली। दूसरी ओर, कोतवाली पुलिस ने दो व्यापारियों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार अपनी दुकान का शटर बंद करके अंदर ग्राहकों को बैठाकर दुकान दारी कर रहे थे।
इस समय कोरोना संक्रमण की चेन को समाप्त करने के लिए लॉकडाउन-4 चल रहा है। जनपद के ग्रीन जोन होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों को एक दिन छोड़कर एक दिन अपने प्रतिष्ठान खोलने के निर्देश दिए गए हैं। परंतु, कुछ व्यापारी अधिक धन कमाने के उद्देश्य प्रशासन के इन नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे वह व्यापारी परेशान हैं, जो प्रशासन के नियमों के अनुुसार कार्य कर रहे हैं।
बुधवार को कुछ व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर को व्यापारियों द्वारा नियम विरुद्ध प्रतिष्ठान खोलने की सूचना दी। इसके बाद वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के साथ नगर के बाजार का निरीक्षण करने निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों ने बताया कि कुछ लोग प्रतिष्ठान नहीं खोलने का क्रम होने के बावजूद नियम विरुद्ध अपने प्रतिष्ठान खोले हुए हैं। वह ग्राहकों को दुकान के अंदर करके बाहर से नौकरों से शटर का ताला लगवा देते हैं।
विज्ञापन
कुछ दुकानों का जब एसडीएम ने ताला खुलवाकर देखा तो वह भी सन्न रह गए। उन्हें दुकान के अंदर काफी ग्राहक मिले। इस पर उन्होंने काफी लताड़ लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में दो व्यापारियों पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिनके नाम अमन जैन और भानू जैन हैं। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड सहित कई जगह खोमचे, चाट और जंक फूड्स के ठेले लगे मिले। उपजिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कार्य करने वाले किसी भी व्यापारी को बख्शा नहीं जाएगा।