{"_id":"5ea480658ebc3e904a748cfb","slug":"shopkeepers-are-rashess-lalitpur-news-jhs1653497127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खोलने में उतावलापन दिखा रहे कई दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खोलने में उतावलापन दिखा रहे कई दुकानदार
विज्ञापन
मोहल्ले में खुली दुकान
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। लॉकडाउन में महीने भर से घर बैठे दुकानदार अपनी दुकानें खोलने में उतावलापन दिखा रहे हैं। कई बार हिदायत देने के बाद भी कुछ दुकानदार बार-बार दुकान खोलकर गलती दोहरा रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण के दौरान सख्त नजर आए। उन्होंने ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने स्टेशन रोड पर जनरल स्टोर की खुली दुकान को बंद कराया। इसके बाद जूते-चप्पल की दुकान बंद कराई। गुरुनानक धर्मशाला के नीचे जैन विद्यांजली बैंग्ल्स एवं कास्मेस्टिक की खुली दुकान को बंद कराया। इसके आगे दद्दु लांड्री की दुकान खुली होने पर उसे बंद कराया। तुवन मंदिर के पास तुवन टी स्टाल को बंद कराया। इसके पास में ही खुली नाई की दुकान को बंद कराया। तालाबपुरा से डेम रोड पर सपना हेयर स्टायल व महाकाल हेयर सैलून की दुकान खुली होने पर बंद कराया गया। डोंडा घाट पर कपड़ों के प्रेस वाले खोखे को बंद कराया। इसी के पास खोखे में संचालित चाय की दुकान बंद कराई। इससे कुछ दूरी पर खोखे में संचालित पंक्चर की दुकान को बंद कराया।
वहीं, महाकाल गिफ्ट स्टोर को बंद कराया। इसके पास आगम स्टेशनरी जनरल स्टोर एवं गिफ्ट सेंटर खुला होने पर उसे बंद कराया। इस दौरान सभी को चेतावनी दी गई की लॉकडाउन अवधि में पुन: दुकान खुली पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेटे की शादी में शामिल नहीं हो पाए हेड कांस्टेबल
हेड कान्सटेबल उदल सिंह कोतवाली सदर की पुलिस चौकी गोविंद सागर बांध में कार्यरत हैं। उनके बेटे की शादी 25 अप्रैल को उरई में है। ड्यूटी पर होने के कारण वे शादी में प्रतिभाग नहीं कर पाए। उदल सिंह के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे ललित कुमार की शादी आटा जनपद उरई/जालौन से हो रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उदल सिंह की कर्तव्य निष्ठा को देखते हुये उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

मोहल्ले में खुली सैलून की दुकान- फोटो : LALITPUR