फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shop damage without notice, complain to cm

बिना नोटिस दुकानें गिराने की सीएम व महिला आयोग से की शिकायत

Wed, 03 Jun 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
shop damage without notice, complain to cm
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत मकान में बनी दुकानों को बिना किसी नोटिस के गिराने के मामले में पीड़िता ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को ज्ञापन भेजकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोजना के नई बस्ती निवासी रजनी वैद्य पत्नी स्व. प्रकाश नारायण वैद्य ने ज्ञापन में बताया कि उसके मकान के बाहर दुकानें निर्मित थी, जो दो वर्ष में बनाई थी। उसमें किराने व जनरल स्टोर की दुकान संचालित करती थी। एक जून को सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें एक लाख रुपया दो वरना वह दुकानें गिरवा देंगे। इसके बाद अधिकारी व पुलिस ने आकर दुकानें गिरवा दीं। इससे पचास हजार रुपये से अधिक का सामान, गुल्लक में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल आदि सब कुछ नष्ट हो गया। पीड़िता ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है, इस मामले में जांच कराई जा रही है। यदि निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर चकबंदी लेखपाल की जांच में उक्त निर्माण अवैध पाए जाने पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी महरौनी ने निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed