फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shock to SP, former district president joins BSP

Lalitpur News: सपा को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा में शामिल

Tue, 07 Jan 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shock to SP, former district president joins BSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने पार्टी का दामन छोड़ बसपा की राह पकड़ ली है। बसपा ने उन्हें मंडल प्रभारी बनाया है। इससे बसपा के पक्ष में पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक आने की उम्मीद है। बसपा जिलाध्यक्ष कपिल अहिरवार ने बताया कि कैलाश यादव को मंडल प्रभारी बनाया गया है।
हाल में समाजवादी पार्टी में युवाओं को जिस तरह आगे बढ़ाया गया, उससे पुराने नेता व कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही थी। जब उन पर मुकदमे दर्ज कराए गए, तब भी समाजवादी पार्टी उनके साथ नजर नहीं आई। कैलाश यादव एक समय में समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा थे। यही कारण था कि पार्टी ने उन्हें दो बार जिलाध्यक्ष बनाया। जनता में अच्छी पकड़ होने से वह ब्लॉक प्रमुख रहे, साथ ही अपने पुत्र को भी जिला पंचायत सदस्य पर विजय हासिल करवाई।
विज्ञापन

काफी दिनों से उनके बसपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वह लगातार जनपद से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक बसपा के नेताओं में संपर्क थे। सोमवार को सभी अटकलों पर विराम लग गया। यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि, समाजवादी पार्टी पीडीए के एजेंडे पर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, ऐसे में पार्टी से एक बड़े नेता का जाना बड़ा झटका माना जा रहा है। कैलाश यादव ने कहा कि उन्होंने बसपा सुप्रीमो से मुलाकात कर यह निर्णय लिया है। वह बसपा के सिद्धांतों पर कार्य करेंगे। हालांकि, वह सपा का दामन छोड़ने के कारणों पर कुछ कहने को अभी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed