फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shishamitra and anudeshak demanded manyedey at time

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मिले समय से मानदेय

Tue, 19 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
shishamitra and anudeshak demanded manyedey at time
teacher.jpg - फोटो : teacher.jpg
महरौनी। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मांग की गई कि शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को समय से मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिला महामंत्री गजराज सिंह परमार ने सभी को शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के सम्मान और हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। रामप्रकाश तिवारी ने 69,000 शिक्षक भर्ती के चयनित अध्यापकों का अतिशीघ्र अंक सूची एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर वेतन जारी करने की मांग की। अंकित जैन चौधरी ने शासन की मंशानुसार शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय प्रत्येक माह की सात तारीख को दिए जाने की मांग की। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री राजेश निरंजन व कोषाध्यक्ष अरहंत जैन कठरया ने संगठन का विस्तार किया। इसमें अमोल सिंह व हाशिम अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक साहू, तैय्यब खान व बृजेश जैन उपाध्यक्ष, रामलली राय महिला उपाध्यक्ष, विनय मिश्रा संयुक्त महामंत्री, मनीराम एवं धनीराम प्रजापति संगठन मंत्री, हरदयाल कुशवाहा सह कोषाध्यक्ष, अनामिका सुमन महिला संगठन मंत्री, उत्कर्ष त्रिपाठी प्रचार मंत्री एवं जयप्रकाश मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गये। बैठक में भरतलाल रिछारिया, महेश सैनी, मानसिंह यादव, प्रमोद नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed