{"_id":"6047ca618ebc3ec89761edfa","slug":"shisha-mitra-arrested-cm-yogi-lalitpur-news-jhs1904730147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को ज्ञापन देने की सूचना पर शिक्षा मित्रों को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को ज्ञापन देने की सूचना पर शिक्षा मित्रों को किया नजरबंद
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठाए गए आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन पर विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षा मित्रों को नजरबंद कर दिया और सीएम के जाने के बाद कोतवाली से छोड़ा गया। शिक्षा मित्रों ने पुलिस के इस रवैये पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विगत दिवस मुख्यमंत्री के जनपद आगमन शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम था और इसी के चलते विगत दिवस शिक्षामित्रों ने अपर जिलाधिकारी के पास आवेदन किया था। लेकिन आवेदन निरस्त कर प्रशासन द्वचरा शिक्षामित्रों को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह वैस, राजेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह परमार आदि को कोतवाली पुलिस रात एक बजे घर से ले जाकर कोतवाली में बैठा दिया गया और सीएम के जनपद से जाने के बाद छोड़ा गया, जिससे शिक्षामित्र अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सके। शिक्षामित्र जो ज्ञापन मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे उसमें बताया गया है कि वर्तमान में अल्प मानदेय में कार्य लिया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र में 35 हजार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, दमनद्वीप में अधिक मानदेय दिया जा रहा है, जबकि उक्त राज्यों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को काफी कम मात्र दस हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। अत: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को विद्यालयों में अतिरिक्त संवर्ग सृजित कर स्थायी रूप से समायोजन करने की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षामित्र को बुलाकर यह समझाया गया था कि बिना अनुमति के न जाएं। उन्होंने कहा कि नजरबंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।