फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shikshamitra accuses the headmistress of assault

शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 17 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra accuses the headmistress of assault
महरौनी। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उसके विद्यालय की ही प्रधानाध्यापिका पर विद्यालय से जाने को कहने और मना करने पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बीएसए को दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि बीते 16 दिसंबर को वह जब विद्यालय पहुंची तो प्रधानाध्यापिका द्वारा उसे विद्यालय से जाने के लिए कहा। जब उसने विद्यालय से जाने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका एक वर्ष का बच्चा उसकी गोद से गिर गया। उसने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने जब इसकी शिकायत मोहल्ले के सभासद से की तो उन्होंने भी समझाया तो उनसे भी अनुचित बोला। वह प्रधानाध्यापिका के व्यवहार से काफी परेशान हो गई है। यदि उसे न्याय मिलने में देरी हुई और उसे कुछ हो गया तो विभाग इसका जिम्मेदार होगा। पीड़िता शिक्षामित्र ने बीएसए से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र को स्कूल में बच्चा लेकर न आने को कहा था। मारपीट व परेशान करने के आरोपों में कोई सत्यता नहीं है, सारे आरोप निराधार हैं।-अर्चना पटैरिया, प्रधानाध्यापिका, नवीन कन्या प्रावि, महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed