फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   - She was lying unconscious in the room for two days, on Saturday, the police reached her senses.

- दो दिन कमरे में बेहोश पड़ी रही, शनिवार को होश आने पर पहुंची पुलिस

Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
- She was lying unconscious in the room for two days, on Saturday, the police reached her senses.
महरौनी। नगर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास राशनकार्ड बनवाने के नाम पर एक युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। युवक उसके जेवरात भी लूट ले गया। दो दिन बाद महिला को होश आया तो उसने अपनी बेटी को फोन कर जानकारी दी। उसकी बेटी ने पुलिस और अन्य परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान के पास निवासी इंद्रा जैन (55) शनिवार को सुबह अपने घर में मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिलीं। कोतवाली पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को होश में आई महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेले रहती है। उसके पति की काफी पहले मौत हो गई थी। उसका एक बेटा है, जो दिव्यांग है। वह अपनी बहन के यहां रहता है। उसके पास राशन कार्ड नहीं है। उसने एक युवक से राशन कार्ड बनवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह युवक कोटेदार के एक कर्मचारी को लेकर बृहस्पतिवार को उसके घर आया था। इसके बाद वह उसके ागज लेकर चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद युवक वापस आया और पीने के लिए पानी मांगा। महिला का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसे धक्का देकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। वह व्यक्ति उसके सोने-चांदी के जेवरात भी लूट ले गया।
महिला ने बताया कि शनिवार की सुबह दो दिन बाद जब आठ जनवरी को वह होश में आई तो उसने मोबाइल से अपनी बेटी को घटना की सूचना दी, तब उसकी बेटी ने परिवार के अन्य लोगों को बताया। मोहल्ले में रहने वाले अन्य परिवारीजन घर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए महरौनी अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत में सुधार होने व तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed