फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shakti Pathak became the district president of Brahmin Mahila Mandal

Lalitpur News: ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष बनीं शक्ति पाठक

Mon, 01 Sep 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shakti Pathak became the district president of Brahmin Mahila Mandal
ललितपुर। ब्राह्मण महामंडल की बैठक रविवार को चंडी मंदिर स्थित ब्राह्मण महामंडल धर्मशाला में हुई। ब्राह्मण महिला मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर भावना गोस्वामी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महामंडल के अध्यक्ष अशोक पटैरिया, महामंत्री परमानंद तिवारी, संगठन मंत्री महेंद्र रावत, समाजसेवी ब्रजेश चतुर्वेदी, श्यामाकांत चौबे, पवन संज्ञा ने सामूहिक रूप से किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के युवाओं और समाजसेवी महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। महामंडल के सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष पद पर शक्ति पाठक को सर्वसम्मति से नियुक्त किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दलों में अपनी सेवाएं दें, लेकिन जब ब्राह्मण सम्मान की बात हो तो सभी एकजुट होकर समाज के पक्ष में खड़े नजर आएं। प्रमुख वक्ताओं में जगदीश पाठक शास्त्री, शिव नारायण संज्ञा, चंद्रशेखर दुबे, दया शंकर पस्तोर, भूपेंद्र सरवैया ने भी समाज के उत्थान पर अपने विचार रखे। बबिता तिवारी व गीतमा तिवारी ने कहा कि सामाजिक संगठन में पद महत्वपूर्ण नहीं होता, एक जिम्मेदारी के रूप में काम करना पड़ता है। समाज की सभी महिलाओं को संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर ब्राह्मण महिला समाज से संगीता तिवारी, पूर्व पार्षद ममता तिवारी, राधिका, मोनिका शर्मा, गरिमा तिवारी, ऋतु रिछारिया, रंजना, मधु तिवारी, गोविंद व्यास, गिरिजा शंकर दुबे, पार्षद मनमोहन चौबे, अरविंद संज्ञा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed