फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shahzad river will be renovated at a cost of 32 crores

Lalitpur News: 32 करोड़ की लागत से होगा शहजाद नदी का जीर्णोद्धार

Sun, 26 Feb 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Shahzad river will be renovated at a cost of 32 crores
ललितपुर। शहजाद नदी के शहरी भाग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से नदी के दोनों ओर फुटपाथ व बगीचे बनाए जाएंगे। साथ ही शहर के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए भी कारगर योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सिंचाई विभाग कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने जा रहा है।
विज्ञापन

शहजाद नदी गंदे पानी व प्रदूषण के कारण अपनी अस्तित्व खोती जा रही है। ऐसे में जल संरक्षण के तहत सिंचाई विभाग द्वारा नदी के शहरी भाग में सौंदर्यीकरण के लिए शासन के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कार्ययोजना में नदीपुरा स्थित नदी के पुल के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को टहलने के लिए फुट-वे व शुद्ध वातावरण के लिए पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर के गंदे पानी के नालों के लिए नगर पालिका के सहयोग से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होगी। प्लांट का पानी शहर के बाहरी छोर पर नदी में गिराया जाएगा। सिंचाई विभाग प्रदेश मुख्यालय स्थित गोमती नदी की तर्ज पर शहजाद नदी के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना तैयार होने के बाद शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो शासन की स्वीकृति मिलते ही शहजाद नदी का सौंदर्यीकरण की योजना के तहत काम शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में शहजाद नदी का जीर्णोद्धार करवा रहा मनरेगा
शहरी क्षेत्र में शहजाद नदी का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्घार के लिए जहां सिंचाई विभाग के द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में शहजाद नदी के जीर्णोद्घार के प्रथम चरण का कार्य मनरेगा ने शुरू करवा दिया है। इसमें अभी ग्राम चीराकोड़र और ग्राम मादौन में 500-500 मीटर एरिया में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में करीब दस किलोमीटर तक नदी का जीर्णोद्धार किया जाना प्रस्तावित है।
सदर विधायक ने लिखा था मुख्यमंत्री को पत्र
शहजाद नदी का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्घार कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने 29 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था। इसमें गोमती नदी की तर्ज पर इसे विकसित करने की मांग की गई थी। पत्र के क्रम में शासन के निर्देश पर नदी के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

शहजाद नदी के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के साथ इसे पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करने के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। कार्ययोजना के बनने के बाद शासन को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
इं. मनमोहन, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed