फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shahzad River will be beautified, work will start after elections

Lalitpur News: शहजाद नदी का होगा सुंदरीकरण, चुनाव बाद शुरू होगा कार्य

Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shahzad River will be beautified, work will start after elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहजाद नदी के पुल के आसपास सुंदरीकरण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शहजाद नदी के पुल का निरीक्षण किया। डीएम ने पुल के दोनों ओर पाथवे, बैठक, लाइटिंग का प्रस्ताव तैयार किया है। चुनाव बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पुल का सुंदरीकरण हो जाने से नगरवासियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही नदी के आसपास जो गंदगी होती है, उससे भी निजात मिलेगी।
पूर्व में शहजाद नदी के दोनों किनारों पर गंदगी रहती थी, जिस कारण आसपास की आबादी को दुर्गंध से परेशानी होती थी। वर्तमान में नदी के किनारों पर सफाई व सर्वे किया जा रहा है। पुल के दोनों ओर पाथवे, सिटिंग, लाइटिंग जैसी व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस कार्य के उपरांत अन्य संभावित स्थान जहां सुंदरीकरण हो सकता है, को भी चिन्हित कर कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, जेई नगर पालिका आशीष दूरबार, निशांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने किया नदी का जीर्णोद्धार
सिंचाई विभाग ने पुल से गोविंद सागर बांध की ओर नदी का जीर्णोद्धार किया है। यह कार्य 18 लाख रुपये से किया गया है। अब नदी के आसपास सुंदरीकरण की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। इसके लिए नगर पालिका के पास बजट भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed