फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shadow of the drought on farmers respecting Day

किसान सम्मान दिवस पर रही सूखे की छाया

Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shadow of the drought on farmers respecting Day
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह कजा जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं के प्रति  किसानों की बेरुखी देखी गई।
विज्ञापन


अधिकांश स्टालों पर सन्नाटा पसरा रहा तो इक्का-दुक्का किसान योजनाओं को जानने के लिए उत्सुक दिखे। गोष्ठी में  भी बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी रही। किसानों ने समस्याएं नहीं  सुने जाने पर नाराजी भी व्यक्त की।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के दर्द को समझते हुए उनके हित में अनेक कार्य किए। कृषि विभाग उनकी जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाता है। बुधवार को कंपनी बाग में इसका आयोजन किया गया। इस दौरान मत्स्य पालक अभिकरण, राजकीय फल संरक्षण और प्रशिक्षण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग,  पशुपालन विभाग, इफको, कृषि विभाग आदि ने योजेनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए  स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अधिकतर स्टालों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का किसान ही स्टाल पर योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे। पंडाल में भी अपेक्षा से कम किसान पहुंचे। बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।

किसानों ने समस्याओं की सुनवाई नहीं होने पर अपनी नाराजी व्यक्त की। इस पर परियोजना निदेशक डीआरडीए  सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रशासन तत्पर है। लेकिन, गोष्ठी में विद्युत और कोआपरेटिव विभाग के अधिकारियों की गैरमौजूदगी चिंताजनक है। उन्होंने गैर मौजूद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। किसान संघ के प्रांतीय नेता केहर सिंह बुंदेला ने अपने संबोधन में नहरों के परिचालन में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाया।

इससे पहले एसडीएम रमेश चंद्र ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने कहा कि कृषकों को सिंचाई के लिए विद्युत की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखकर और विद्युत प्लांट लगाने की मांग शासन से की गई है। उन्होंने कृषि से संबंधित समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उप कृषि निदेशक हंसराज और जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश कुमार ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता लखनलाल त्रिपाठी ने की।


इस मौके पर लाखन सिंह पटेल, पहाड़ सिंह, राजेश, द्वारिका प्रसाद, रामदयाल, कांशीराम, नूर मोहम्मद, लच्छूू, गंगाराम, कनईलाल, बालचंद, कृष्णस्वरूप, विनोद कुमार, पुनु आदि कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लाखन  सिंह, राजपाल सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, शब्बीर खां, उदल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed