{"_id":"5be1f89ebdec2269c544bd1d","slug":"sevnth-time-lead-district-in-igrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस में जनपद सातवी बार रहा प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस में जनपद सातवी बार रहा प्रदेश में अव्वल
lalitpur
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
dm manvendra sigh
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में माह मई 2017 से माह अक्टूबर, 2018 के बीच जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में ललितपुर जनपद को प्रदेश में सांतवीं बार प्रथम स्थान पर रहा, साथ ही जनपद ने यह कामयाबी लगातार चौथी बार हासिल की है। ज्ञातव्य है कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनसुनवाई पोर्टल पर शासन द्वारा निम्न मानक निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत सन्दर्भो की मार्किग हेतु 10 नम्बर मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त, भारत सरकार कार्यालय से प्राप्त, पुलिस अधीक्षक, सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनता से प्राप्त हो रहे सन्दर्भो के निस्तारण के लिए 10-10 नम्बर, माह में श्रेणीकर्ता उच्चाधिकारी के रूप में की कार्यवाही हेतु 5 नम्बर तथा जनपद स्तर पर आम जनमानस से प्राप्त हो रहे सन्दर्भो की फीडिग हेतु 10 नंबर प्राप्त किये हैं। जनपद में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री सन्दर्भ, ऑनलाइन सन्दर्भ, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक सन्दर्भ, पीजी पोर्टल एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भो के निस्तारण में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक बार फिर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। सरकार ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा की गई शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की शुरुआत की है। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं आईजीआरएस टीम के नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल खरे, राजेश कुमार, हेमन्त द्विवेदी के कार्य की प्रशंसा की है।
बोलकर दे सकेंगे आख्या
जनसुनवाई पोर्टल पर अफसरो को इसकी भी नयी सुविधा दी गयी है। अधिकारी बोलकर भी अपनी आख्या शासन को भेज सकेंगे। इसमें वॉइस टाइपिंग की भी सुविधा दी गयी है। अफसर जो बोलेंगे वह खुद टाइप हो जायेगा।
विज्ञापन
बोलकर दे सकेंगे आख्या
जनसुनवाई पोर्टल पर अफसरो को इसकी भी नयी सुविधा दी गयी है। अधिकारी बोलकर भी अपनी आख्या शासन को भेज सकेंगे। इसमें वॉइस टाइपिंग की भी सुविधा दी गयी है। अफसर जो बोलेंगे वह खुद टाइप हो जायेगा।
विज्ञापन