फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven people were burnt due to lightning, three goats also died

Lalitpur News: बिजली गिरने से सात लोग झुलसे, तीन बकरियां भी मरीं

Thu, 26 Jun 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Seven people were burnt due to lightning, three goats also died
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में बुधवार को झमाझम बारिश के बीच तीन स्थानों पर बिजली गिरने से तीन महिलाएं सहित सात लोग झुलस गए। तीन बकरियां भी मर गईं। परिजन झुलसे लोगों को सीएचसी ले आए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के दौरान गांव चुरावनी के जंगल में बिजली गिरने से तीन बकरियां मर गईं, जबकि विकास (18), गगन (17), विमला (40), सुशीला (55), जयराम (50) निवासीगण ग्राम चुरावनी झुलस गए। परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। इधर, बिजली गिरने से ग्राम पूराकलां के मजरा सेवरा के अंजनी यादव (27) और ग्राम कड़ेसराकलां का रामदास (75) झुलस गया। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां उन्हें भर्ती किया गया। इन घटनाओं में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने लेखपालों को तत्काल पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

00000000
शहर और मड़ावरा में कुछ देर हुई रिमझिम बारिश
ललितपुर-मड़ावरा। बुधवार सुबह से खिली धूप के बीच दोपहर बाद बादल छाने लगे। अपराह्न तीन बजे रिमझिम बारिश होने लगी। कुछ देर बाद बारिश तो बंद हो गई, लेकिन काली घटाएं छाने से रात में बारिश होने के आसार हैं। उधर, मड़ावरा में दोपहर बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed