{"_id":"e6bbce8381c858b9df902620358e478c","slug":"sent-to-account-clamp-many-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषकों के खाते में क्लेम की राशि भेजी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषकों के खाते में क्लेम की राशि भेजी जाए
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विकास भवन के सभागार में किसान दिवस के दौरान पलायन का मामला छाया रहा। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार की समस्या है, जिस कारण किसान व श्रमिक जिले के बाहर पलायन करने को विवश हैं।
भाकियू जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे किसानों में असंतोष पनप रहा है। खासकर कृषि आधारित रोजगार की कमी है, जिससे किसान व श्रमिक बड़ी संख्या में खाली हाथ बैठे हैं। कई तो जिले के बाहर पलायन करने को विवश हैं।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसान क्रेडिट कार्ड में दलालों पर अंकुश लगाने, गहरी बोरिंग कराने, बांध का पानी अन्य किसी परियोजना नहीं देने की मांग की।
विज्ञापन
राजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षिकाएं नहीं पहुंचते हैं, जिससे बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। कीरत बाबा ने फसल बीमा का मामला उठाया। लखनलाल त्रिपाठी ने खाद, बीज गुणवत्ता उपलब्ध कराने की मांग की।
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कहा कि जिन कृृषकों के पांच किलोवाट के स्थान पर साढ़े सात किलोवाट के बिल लिए जा रहे हैं, वह अपना प्रार्थना पत्र विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में उपलब्ध करा दें। किसान क्रेडिट कार्ड के निस्तारण पर उन्होंने कहा कि किसान अपने आवेदन तैयार कर उप कृषि निदेशक को उपलब्ध कराएं, जिसके पश्चात संबंधित बैंकों को आवेदन उपलब्ध कराकर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
जो उवर्रक गुणवत्तापरक न हो, उसे इफको को वापस कर दिया जाए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज कृषकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजकीय नलकूप की संख्या बढ़ाने पर शासन से वार्ता की जा चुकी है।
खरीफ- 2015 के फसल बीमा क्लेम माह जनवरी के अंत तक उपलब्ध कराने के लिए एचडीएफसी एग्रो कंपनी को निर्देशित किया। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक को एक सप्ताह के अंदर कृषकों के खाते में क्लेम की धनराशि स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, डीएफओ वीके जैन, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उप जिलाधिकारी ललितपुर रमेश चंद्र, उपायुक्त मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी, जिला अग्रणी बैंक पीएनबी एके मित्तल, ओमप्रकाश, एके नाहर, अमित कनौजिया, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में उप कृषि निदेशक नवनीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।