फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Selfie with Amrit Sarovar program at Amrit Sarovar on World Earth Day

Lalitpur News: विश्व पृथ्वी दिवस पर अमृत सरोवरों पर हुआ सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम

Sun, 23 Apr 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 23 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Selfie with Amrit Sarovar program at Amrit Sarovar on World Earth Day
ललितपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर शनिवार को जनपद के अमृत सरोवरों पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शासन से सोशल ऑडिट निदेशालय में उपायुक्त प्रवीण कुमार राय ने जनपद के ग्राम गौना व कारीपहाड़ी में पहुंचकर अमृत सरोवर का अवलोकन किया और सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर जनपद के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में 127 अमृत सरोवर बनाए जाने का लक्ष्य है। इसमें से 88 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुके हैं। हाल ही में शासन ने सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम शुरू किया। जिसमें 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर अमृत सरोवरों पर कार्यक्रम आयोजित करने और वहां पर रखे गए फ्रेम में खड़े होकर अधिकारी व ग्रामीणों की सेल्फी लेकर उसे विभाग की साइट पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए शासन ने कुछ उच्चाधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें जनपद आवंटित किए थे। जिसके क्रम में जनपद के लिए शासन ने सोशल ऑडिट निदेशालय में उपायुक्त प्रवीण कुमार को नामित किया। शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर उपायुक्त प्रवीण कुमार जनपद पहुंचे। यहां सर्वप्रथम वह ग्राम कारी पहाड़ी और उसके बाद ग्राम गौना में बने अमृत सरोवरों पर पहुंचकर अवलोकन किया। इन अमृत सरोवरों पर आयोजित सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां आयोजित गोष्ठी में उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण को लेकर जागरुक किया। इसके साथ पौधारोपण भी किया गया। सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अमृत सरोवरों पर किया गया। इस दौरान डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, एपीओ, ग्राम प्रधान सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed