फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDM did checking on information of fake fertilizer

Lalitpur News: नकली खाद की सूचना पर एसडीएम ने की चेकिंग

Sat, 25 Oct 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
SDM did checking on information of fake fertilizer
- खाद सही पाई गई, 45 बोरियां स्टॉक में कम मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में नकली खाद की सूचना पर एसडीएम ने टीम सहित दुकान पर छापा मारकर जांच की। जिसमें नकली खाद तो नहीं मिला, लेकिन स्टॉक में खाद की 45 बोरियां कम मिलीं। एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी को पत्राचार किया है।

उपजिलाधिकारी मड़ावरा शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी को किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि मड़ावरा स्थित एक दुकान पर नकली खाद बेची जा रही है। जिस पर डीएम ने जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने उक्त दुकान पर छापा मारा और खाद में मिलावट होने की जांच की। जांच में खाद में मिलावट होना नहीं पाया गया, लेकिन स्टॉक जांचने पर पता चला कि खाद की 45 बोरियां कम हैं। इस पर उन्होंने दुकान संचालक से जानकारी ली, लेकिन वह बोरियां कम होने का कारण नहीं बता पाया। इस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed