फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDM cheking school in lalitpur

एसडीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण कम मिले छात्र

Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
SDM cheking school in lalitpur
कैप्सन - विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम तालबेहट - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार को एसडीएम मोहम्मद कमर ने विकासखंड के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालयों में काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। विद्यालयों में अध्यापक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। छात्रों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। जिस पर उन्होंने डीएम को निरीक्षण आख्या भेज कर गैरहाजिर अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। प्रावि फुटेरा तालबेहट में कक्षा एक में 7 के सापेक्ष शून्य, दो में 20 के सापेक्ष 5, कक्षा तीन व चार में 12 - 12 छात्रों के सापेक्ष क्रमश: 1 और 2 तथा कक्षा पॉच में 22 के सापेक्ष 5 छात्र उपस्थित मिले। छात्रों का शैक्षिक स्तर भी कमजोर मिला। उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रावि टेकरी में निरीक्षण के समय चार अध्यापक और दो शिक्षा मित्रों में से प्रधानाध्यापक को छोड़कर सभी हाजिर मिले। प्रधानाध्यापक के बारे में बताया कि वह मीटिग में गए हैं। कक्षा एक से पॉच तक नामांकित 112 बच्चों में मात्र 60 उपस्थित मिले। बच्चों से उनके विषय से संबंधित सामान्य प्रश्न पूछे गए, जिनका वह उत्तर तक नहीं दे सके।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गनेशपुरा में अभिलाषा खरे बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। शिक्षा मित्र विमला कुशवाहा उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके चली गईं थीं। 171 नामांकित छात्रों के सापेक्ष मात्र 40 छात्र मिले। यहां भी छात्रों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय टपरियन में दो अध्यापक व तीन शिक्षामित्रों की तैनाती है। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संतोष कुमारी और सीमा गोस्वामी गैरहाजिर मिलीं। संतोष कुमारी के बारे में बताया गया कि वह आकस्मिक अवकाश पर हैं और सीमा गोस्वामी बीआरसी गई हैं। छात्रों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। छात्रों की उपस्थिति भी असंतोषजनक मिली। उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि छात्रों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। छात्रों की उपस्थित भी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed