फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scorched innocent dies by fire with mother

मां के साथ झुलसे मासूम की झांसी में मौत

Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scorched innocent dies by fire with mother
ललितपुर। थाना मड़ावरा के गांव साढ़ूमल में रविवार को मां के साथ आग में झुलसे बेटे की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, झुलसी महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। साढ़ूमल निवासी गनेशीबाई (25) पत्नी रामानंद कुशवाहा ने रविवार सुबह एक साल के बेटे दुष्यंत को गोद में लेकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। घर में किसी परिजन के मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने मदद कर आग बुझाई। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी देकर झुलसे मां-बेटे को मड़ावरा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी में झुलसे एक साल के मासूम की मौत हो गई थी, जबकि मां को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मासूम दुष्यंत के शव को परिजन वापस जिला चिकित्सालय ले आए। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मड़ावरा देवेंद्र सिंह ने बताया बच्चों को लेकर देवरानी और जेठानी में विवाद हुआ था, इसके बाद महिला ने बेटे के साथ आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed