फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Science paper stuck someone, made someone work

विज्ञान के पेपर ने किसी को अटकाया, किसी का काम बनाया

Sun, 01 Mar 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Science paper stuck someone, made someone work
पुलवारा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। शनिवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की गई तो अधिकांश ने बताया कि पेपर कठिन था। कई प्रश्नों के उत्तर बहुत लंबे लिखने पड़े तो कुछ बच्चों के लिए पेपर आसान रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा अंतिम चरण में पहुंच गई है। छात्र-छात्राओं को विज्ञान के पेपर का इंतजार था कि किसी तरह पेपर आसान आ जाए तो सब ठीक हो जाएगा, बाकी विषय तो छात्र-छात्राओं को अधिक परेशान नहीं करते हैं। शनिवार को विज्ञान का पेपर था। छात्र-छात्राएं जैसे ही पेपर देकर बाहर निकले अधिकांश के चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे तो कुछ बच्चे चिंतामग्न थे पेपर ज्यादा अच्छा नहीं रहा। किसी ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया था और स्कोरिंग था तो किसी ने कहा कि पेपर काफी लंबा था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विज्ञान का पेपर आसान आया था। उम्मीद है सभी छात्र-छात्राओं ने आसानी से पेपर हल कर लिया होगा।
- पवन रिछारसिया,विज्ञान अध्यापक
विज्ञान का पेपर आसान लगा। साल भर की पढ़ाई अध्याय के हिसाब से की थी, जिससे अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - ऋषि दुबे
विज्ञान के पेपर में कुछ प्रश्न उलझाने वाले जरूर थे। लेकिन, साल भर की मेहनत रंग लाई और पेपर अच्छा रहा। उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। - सरिता गुप्ता
विज्ञान का पेपर कुछ कठिन लगा। लेकिन, बहुविकल्पीय प्रश्न एवं अन्य प्रश्न सरल आए, इससे पेपर औसत ठीक रहा। - निधि राजा
पिछले वर्ष के विज्ञान के पेपर की तुलना में पेपर आसान आया था। इससे विज्ञान में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। विज्ञान के पेपर की सबसे अधिक चिंता थी। - नम्रता लक्षकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed