फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sciatica patients are increasing due to potholed roads and cervical patients are increasing due to mobile phones.

Lalitpur News: गड्ढेदार सड़क से साइटिका और मोबाइल से सर्वाइकल के बढ़ रहे मरीज

Wed, 07 Feb 2024 11:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sciatica patients are increasing due to potholed roads and cervical patients are increasing due to mobile phones.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-बार। गड्ढेदार सड़कों पर बाइक से आवागमन करने वाले जहां साइटिका का दर्द झेल रहे हैं, वहीं मोबाइल का अधिक इस्तेमाल सर्वाइकल का मरीज बना रहा है। इस समस्या से जूझ रहे मरीज सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक डॉक्टरों से उपचार लेने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक प्रतिदिन करीब 50 मरीज साइटिका और सर्वाइकल के आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को दवा के साथ योग करने की सलाह भी दी जाती है।

----------------
करीब छह माह पूर्व मोटरसाइकिल से बानपुर जाते समय बानपुर सड़क खराब होने के कारण कमर दर्द शुरू हो गई थी। कमर का दर्द नहीं जा रहा है। सरकार से मांग करते हैं कि हमारे क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों को तुरंत बनवाया जाए। दुर्ग सिंह बुंदेला ग्राम चिगलौआ।
विज्ञापन

---------------
अधिकतर सड़कें खराब होने के कारण दोपहिया वाहन से आवागमन बहुत बड़ी समस्या है। इस उम्र में इन सड़कों पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाने में भारी तकलीफ होती है, क्योंकि मोटरसाइकिल जब गड्ढे में गिरती है तो पूरा शरीर दर्द करने लगता है।-संजीव जैन व्यापारी कस्बा बार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कमर से लेकर पैरों तक और गर्दन में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में करीब 8-10 मरीज आ जाते हैं। उन्हें उपचार के अलावा व्यायाम की सलाह भी दी जाती है। कई मरीजों में असंतुलित खानपान व मौसम के कारण मांसपेशियों में जकड़न बढ़ने से भी दर्द होता है। -डॉ केतन कुमार, स्वास्थ्य अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार।

-----------------
सर्वाइकल व कमर से पैर तक दर्द के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण खराब सड़कें ही माना जा रहा है। सर्वाइकल के लिए तो मोबाइल के इस्तेमाल को भी जिम्मेदार माना जा सकता है। इस तरह के करीब 40 से 50 मरीज प्रतिदिन अस्पताल में आ रहे हैं जिनका उपचार चल रहा है। -डॉ मनोज कुमार, आर्थोपेडिक सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed