{"_id":"690518a43940c5f79807836b","slug":"schools-are-busy-uploading-childrens-profiles-and-facilities-on-the-u-dise-portal-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145303-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड करने में जुटे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड करने में जुटे विद्यालय
विज्ञापन
- शासन के सख्त होने के बाद विद्यालयों में तेजी से शुरू की गई इंपोर्ट प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेने पर यू-डायस पोर्टल पर छात्र की प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड की जाती है। लेकिन बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर शासन के सख्त रुख अपनाने पर अपलोड प्रक्रिया में ड्रॉप बॉक्स से इंपोर्ट करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।
शिक्षा विभाग सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहा है और इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चा एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेता है तो उसकी प्रक्रिया यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड की जाती है। लेकिन माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कई विद्यालयों के द्वारा अपलोड और इंपोर्ट करने के काम में लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण से जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में बच्चे ड्राप बॉक्स में चल रहे हैं। इसको लेकर डीआईओएस और बीएसए के सख्त निर्देशों के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। अब शासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीआईओएस व बीएसए को सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की। जिसके बाद शुक्रवार को विभागीय कर्मचारी सक्रिय हुए और ड्रॉप बॉक्स के बच्चों को इंपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी करने में तेजी से जुटे रहे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक निजी विद्यालयों के द्वारा ड्रॉप बॉक्स से बच्चों को इंपोर्ट करने का काम तेजी से कराते हुए जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।