{"_id":"abfaf96d888df437811140df2e475e76","slug":"school-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार आवश्यक
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। ब्लाक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि तमाम सुविधाएं मुहैया होने के बाद भी परिषदीय शिक्षा के स्तर में सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यदि शिक्षक इन कार्यक्रमों पर ध्यान देने लगे तो निश्चित ही शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का संवर्धन उनकी प्रथम वरीयता में है। उन्होंने शिक्षकों से सक्रिय होकर शिक्षण कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत, विनोद खरे, एबीआरसी विनीत तिवारी, प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी, प्रशिक्षु शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, पद्मावती, आरती सिंघल, अभिषेक शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित यादव, नीरज तिवारी, रामबरन कुशवाहा उपस्थित रहे। संचालन हेमंत तिवारी ने किया।